Bank Holiday on Loksabha Election: लोकसभा चुनावों के कारण शुक्रवार को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें लिस्ट

Bank Holiday on 19 April 2024: लोकसभा चुनावों के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। देश के जिन राज्यों और शहरों में चुनाव होने हैं, सिर्फ वहीं बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों के अलावा बाकी सभी जगह पर बैंक खुले रहेंगे

अपडेटेड Apr 17, 2024 पर 12:47 PM
Bank Holiday on 19 April 2024: लोकसभा चुनावों के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

Bank Holiday on 19 April 2024: लोकसभा चुनावों के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। देश के जिन राज्यों और शहरों में चुनाव होने हैं, सिर्फ वहीं बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों के अलावा बाकी सभी जगह पर बैंक खुले रहेंगे। देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा और परिणाम 4 जून 2024 को घोषित होगा। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार कई बैंक अपने-अपने शहरों में चुनाव के दिन बंद रहेंगे। आरबीआई के साल 2024 के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक इन राज्यों और शहरों में बैंक चुनावों के कारण बंद रहेंगे।

19 अप्रैल को चुनाव के कारण किन शहरों के बैंक बंद रहेंगे?

लोकसभा आम चुनाव 2024, अरुणाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव 2024, कनियाकुमारी जिले के विलावनकोड निर्वाचन क्षेत्र से तमिलनाडु विधान सभा के लिए उपचुनाव होना है। लोकसभा चुनावों के कारण चेन्नई, देहरादून, ईटानगर, जयपुर, कोहिमा, नागपुर और शिलांग शहरों में बैंक 19 अप्रैल, 2024 को बंद रहेंगे।


7 चरणों में होना है देश में चुनाव

चुनाव सात चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवां 20 मई, छठा 25 मई और सातवां चरण 1 जून 2024 को होगा।

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने देश में लोकसभा चुनाव से पहले 19 अप्रैल को मतदान के दिन पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया है। अब कल इन राज्यं और शहरों में बंद रहेंगे बैंक। यहां नीचे आरबीआई की लिस्ट दी गई है।

 

अप्रैल 2024 1 5 9 10 11 13 15 17 19 20
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टियों की लिस्ट अप्रैल (तारीख)
बैंकों की सालाना अकाउंटिंग 1
बाबू जगजीवन राम जयंती/जुमात-उल-विदा 5
गुढी पाडवा/उगादि त्‍योहार/तेलुगु नव वर्ष दिवस/सजीबु नोंगमापनबा (चेईराओबा)/पहला नवरात्र 9
रमज़ान ईद (ईद-उल-फितर) 10
रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (पहला शवल) 11
बोहाग बीहु/चीरोबा/बैसाखी/बीजू महोत्सव 13
बोहाग बीहु/हिमाचल दिवस/शद सुक मिनसीयम 15
श्री राम नवमी (चैत दशई) 17
लोकसभा आम चुनाव 2024 19
गरिया पूजा 20

Ram Navami 2024: रामनवमी के कारण 17 अप्रैल को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।