Bank Holiday: अगर आप कल बुधवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि कल 24 दिसंबर 2025 को बैंक बंद रहेंगे। बैंक देश के तीन राज्यों में बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले RBI की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जान लें। कल बुधवार 24 दिसंबर 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक कल पूरे देश में बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में बंद रहेंगे।
क्रिसमस ईव पर नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में खास उत्साह देखने को मिलता है। इन तीनों राज्यों में ईसाई समुदाय की संख्या ज्यादा होने की वजह से 24 दिसंबर को पब्लिक हॉलिडे रहती है। चर्चों को रोशनी और सजावट से सजाया जाता है, देर शाम प्रार्थनाएं होती हैं और लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ त्योहार की तैयारी में जुट जाते हैं।
दिसंबर 2025 में बैंक छुट्टियां
क्रिसमस ईव के मौके पर नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में बैंकों में अवकाश रहेगा।
क्रिसमस के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
क्रिसमस के बाद भी नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में छुट्टी रहेगी। इन राज्यों में बैंक लगातार कई दिनों तक नहीं खुलेंगे।
महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंकिंग ब्रांच बंद रहेंगी।
साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे भारत में बैंक नहीं खुलेंगे।
मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।
मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।
बैंक बंद होने पर भी UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो।
RBI ने क्यों दी है छुट्टी