Bank Holiday: अगर आप कल बुधवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि कल 24 दिसंबर 2025 को बैंक बंद रहेंगे। बैंक देश के तीन राज्यों में बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले RBI की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जान लें। कल बुधवार 24 दिसंबर 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक कल पूरे देश में बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में बंद रहेंगे।
