Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 7 नवंबर की छुट्टी

Bank Holiday on 7 November 2025: कल बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट और ग्रामीण बैंक शुक्रवार 7 नवंबर को नहीं खुलेंगे। हालांकि बैंक सिर्फ एक राज्य मेघालय में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on 7 November 2025: कल बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट और ग्रामीण बैंक शुक्रवार 7 नवंबर को नहीं खुलेंगे। हालांकि बैंक सिर्फ एक राज्य मेघालय में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 5 नवंबर से 9 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों में लगातार छुट्टियां दी गई है। हालांकि, ये छुट्टियां एक साथ पूरे देश में नहीं हैं, बल्कि हर राज्य में त्योहारों के कारण बंद हैं। आइए जानते हैं कि RBI ने क्यों दी है शुक्रवार की छुट्टी।

शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक

वांगला फेस्टिवल मेघालय के गारो जनजाति का प्रमुख त्योहार है, जिसे ड्रम फेस्टिवल का नाम दिया गया है। यह त्योहार फसल कटाई के बाद भगवान सलजोंग यानी सूर्य देव को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। वांगला का मतलता होता है ड्रम बजाना। इसी दौरान गारो जनजाति के पुरुष पारंपरिक ढोल बजाते हैं, महिलाएं रंग-बिरंगे कपड़े पहनती है। लोग लोकगीत गाते हुए खुशियां मनाते हैं।

नवंबर महीने में फिर कब बंद हैं बैंक?


7 नवंबर (शुक्रवार): मेघालय में पारंपरिक वांगला फेस्टिवल के कारण बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर (शनिवार): यह दिन दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कर्नाटक में कनकदास जयंती के कारण भी बैंक बंद है।

9 नवंबर (रविवार): रविवार के कारण देशभर में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा सभी रविवारों 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर और दूसरे और चौथे शनिवार 22 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2025 1 5 6 7 8
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण दिन
कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल 1
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 5
नोंगक्रेम डांस/बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 6
वांगला फेस्टिवल 7
कनकदास जयंती 8

8th Pay Commission में महंगाई भत्ता हो जाएगा जीरो! साल 2027 में आएगा नया सैलरी स्ट्रक्चर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।