Get App

Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 7 नवंबर की छुट्टी

Bank Holiday on 7 November 2025: कल बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट और ग्रामीण बैंक शुक्रवार 7 नवंबर को नहीं खुलेंगे। हालांकि बैंक सिर्फ एक राज्य मेघालय में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे

Edited By: Sheetalअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 2:08 PM
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 7 नवंबर की छुट्टी
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on 7 November 2025: कल बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट और ग्रामीण बैंक शुक्रवार 7 नवंबर को नहीं खुलेंगे। हालांकि बैंक सिर्फ एक राज्य मेघालय में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 5 नवंबर से 9 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों में लगातार छुट्टियां दी गई है। हालांकि, ये छुट्टियां एक साथ पूरे देश में नहीं हैं, बल्कि हर राज्य में त्योहारों के कारण बंद हैं। आइए जानते हैं कि RBI ने क्यों दी है शुक्रवार की छुट्टी।

शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक

वांगला फेस्टिवल मेघालय के गारो जनजाति का प्रमुख त्योहार है, जिसे ड्रम फेस्टिवल का नाम दिया गया है। यह त्योहार फसल कटाई के बाद भगवान सलजोंग यानी सूर्य देव को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। वांगला का मतलता होता है ड्रम बजाना। इसी दौरान गारो जनजाति के पुरुष पारंपरिक ढोल बजाते हैं, महिलाएं रंग-बिरंगे कपड़े पहनती है। लोग लोकगीत गाते हुए खुशियां मनाते हैं।

नवंबर महीने में फिर कब बंद हैं बैंक?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें