Bank Holiday: नया साल आने में 10 दिन से कम समय बचा है। लेकिन इन 10 दिनों में बैंक आठ दिन बंद रहने वाले हैं। क्रिसमस के कारण बैंक 5 दिन बंद रहने वाले हैं। इस हफ्ते में बैंक अलग- अलग राज्यों में बैंक क्रिसमस के कारण पांच दिन बंद रहने वाले हैं। यहां जानें RBI ने कब-कब दी बैंकों को छुट्टी। यहां बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है।
दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्रिसमस के हफ्ते में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
24 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोहिमा, आईजॉल में बंद रहेंगे बैंक।
25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
27 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार
29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
क्रिसमस पर हफ्तेभर रहेगी छुट्टी
भारत में क्रिसमस बड़े जोश और खुशी के साथ मनाया जाता है। हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन पर ये त्योहार मनाया जाता है। लोग चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं, क्रिसमस ट्री सजाते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। घरों में केक बनाया जाता है और लाइट्स से सजावट की जाती है। गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों में इसकी रौनक देखने लायक होती है। क्रिसमस सिर्फ ईसाई समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि हर धर्म के लोग इसे पूरे दिल से मनाते हैं। यह त्योहार प्यार और एकता का संदेश देता है।
नए साल से पहले 30 और 31 दिसंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नांगबाह के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।
31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव (कुछ राज्यों में लोकल छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे)
RBI ने बताया छुट्टी का कारण