Bank Holiday: आज 31 अक्टूबर को दिवाली के दिन इन राज्यों में खुलेंगे बैंक! यहां रहेंगे बंद

Bank Holiday on Diwali 31 October 2024: त्योहारी सीजन के दौरान बैंक हॉलिडे की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग पर असर डाल सकती है। दिवाली के अवसर पर अक्टूबर 2024 के अंत में बैंक की छुट्टियों में वृद्धि देखने को मिलेगी, जो कई राज्यों में अलग-अलग दिनों पर मनाई जाएंगी

अपडेटेड Oct 31, 2024 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: 31 अक्टूबर दिवाली के दिन इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on Diwali 31 October 2024: त्योहारी सीजन के दौरान बैंक हॉलिडे की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग पर असर डाल सकती है। दिवाली के अवसर पर अक्टूबर 2024 के अंत में बैंक की छुट्टियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो कई राज्यों में अलग-अलग दिनों पर मनाई जाएंगी। ऐसे में बैंक हॉलिडे की जानकारी पहले से होना न केवल लोगों को बल्कि कंपनियों और टूरिस्टों को भी बेहतर योजना बनाने में सहायक होगी। आइए जानें दिवाली के आसपास किन तारीखों पर और किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर (गुरुवार) – दिवाली

दक्षिण भारत के कई राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु में 31 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी इस दिन बैंक हॉलिडे रहेगा। वहीं, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और मेघालय में इस दिन बैंक खुले रहेंगे।

1 नवंबर (शुक्रवार) – दीपावली, कुट फेस्टिवल और कन्नड़ राज्योत्सव


1 नवंबर को दिवाली के साथ-साथ कुट फेस्टिवल और कन्नड़ राज्योत्सव भी मनाया जाएगा। इस मौके पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में इस दिन की छुट्टी का लाभ लोग परिवार संग दिवाली मनाने में उठा सकते हैं।

2 नवंबर (शनिवार) – दिवाली (बली प्रतिपदा) / गोवर्धन पूजा / विक्रम संवत नववर्ष

2 नवंबर को बली प्रतिपदा और गोवर्धन पूजा के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंक हॉलिडे रहेगा। इस दिन विक्रम संवत नववर्ष भी मनाया जाएगा, जिसके चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

लंबा वीकेंड और छुट्टियों की योजना

कर्नाटक और महाराष्ट्र के निवासियों को दिवाली के मौके पर चार दिनों का लंबा वीकेंड मिलेगा। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगातार तीन दिन बैंक की छुट्टियां रहेंगी और 3 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

उत्तराखंड और सिक्किम में तीन दिनों की छुट्टी

उत्तराखंड और सिक्किम में दिवाली के अवसर पर लगातार तीन दिनों की छुट्टियां रहेंगी। 1 नवंबर और 2 नवंबर को बैंक हॉलिडे रहेगा और 3 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इन लगातार छुट्टियों के चलते लोग वित्तीय योजनाएं पहले से बना सकते हैं और बैंक संबंधी कामों को इन तारीखों से पहले निपटा सकते हैं।

Bank Holiday: नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।