Bank Holiday: फरवरी में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: फरवरी साल का सबसे छोटा महीना होता है। यही कारण है कि फरवरी में त्योहारों की वजह से बैंक कम दिनों के लिए बंद रहेंगे। बैंक अपनी वीकली छुट्टियों को मिलाकर सिर्फ 9 दिन के लिए बंद रहेंगे

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 5:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: फरवरी साल का सबसे छोटा महीना होता है।

Bank Holiday: फरवरी साल का सबसे छोटा महीना होता है। यही कारण है कि फरवरी में त्योहारों की वजह से बैंक कम दिनों के लिए बंद रहेंगे। बैंक अपनी वीकली छुट्टियों को मिलाकर सिर्फ 9 दिन के लिए बंद रहेंगे। बैंक त्योहार के कारण सिर्फ 3 दिन बंद रहेंगे। बाकि 6 दिन बैंक सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद है। यहां जानिए बैंक कब-कब छुट्टियों के कारण बंद रहने वाला है।

फरवरी 2026 में प्रमुख बैंक छुट्टियां

फरवरी 2026 में बैंक कुछ खास त्योहारों और राज्य स्तरीय आयोजनों के कारण बंद रहेंगे। इनमें लॉसर पर्व, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और राज्य स्थापना दिवस जैसी छुट्टियां शामिल हैं। ये छुट्टियां पूरे देश में नहीं, सिर्फ उन्हीं राज्यों में बंद रहने वाले हैं।


18 फरवरी 2026: लॉसर पर्व

18 फरवरी को सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन वहां लॉसर पर्व मनाया जाएगा। लॉसर को तिब्बती नववर्ष के रूप में जाना जाता है। यह सिक्किम का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे पारंपरिक रीति-रिवाजों, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

19 फरवरी 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

19 फरवरी को महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। महाराष्ट्र में इस दिन पब्लिक हॉलिडे रहता है। इसे शिव जयंती भी कहा जाता है।

20 फरवरी 2026: राज्य स्थापना दिवस

20 फरवरी को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। दोनों राज्य इसी दिन साल 1987 में केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य बने थे। इस अवसर पर राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, SMS बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, चेकबुक ऑर्डर और स्टॉप चेक जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Budget 2026: बजट पर दिखेगा सोने की बढ़ती कीमतों का असर! बढ़ेगी पैन-आधार दिखाने की 2

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।