Get App

Bank Holiday: आज शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 7 मार्च की छुट्टी

Bank Holiday: कल शुक्रवार 7 मार्च को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। कल सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि शुक्रवार को बैंक किस कारण बंद होंगे। शुक्रवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2025 पर 7:14 AM
Bank Holiday: आज शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 7 मार्च की छुट्टी
Bank Holiday: शुक्रवार 7 मार्च को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: आज शुक्रवार 7 मार्च को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि शुक्रवार को आज बैंक किस कारण बंद होंगे। शुक्रवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहेंगे। यहां आपको बता रहे हैं कि RBI ने बैंकों को शुक्रवार की छुट्टी क्यों दी है।

शुक्रवार 28 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार 7 मार्च को चपचर कुट का त्योहार है। चपचर कुट मिजोरम का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे फसल कटाई के बाद खुशी और उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार आमतौर पर मार्च महीने में मनाया जाता है। ये त्योहार मिजो समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। चपचर कुट के दौरान पारंपरिक नृत्य, संगीत, खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर बांस के प्रसिद्ध चेराओ नृत्य में भाग लेते हैं। यह त्योहार न केवल मिजोरम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है।

किन राज्यों में बंद रहेंगे शुक्रवार 7 मार्च को बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें