Ganesh Chaturthi 2023 Bank Holiday: भारत में सबसे फेमस त्योहारों में से एक गणेश चतुर्थी पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी पर खत्म होता है। गणेश चुतर्थी के मौके पर 18, 19 और 20 सितंबर को अलग-अलग शहरों और राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2023-24 के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार कुछ राज्यों में और शहरों में बैंक 18, 19 और 20 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी के कारण बंद रहने वाले हैं।
गणेश चतुर्थी के मौके पर इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
18 सितंबर, 2023 - (सोमवार) विनायक चतुर्थी के मौके पर कर्नाटक और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे।
19 सितंबर, 2023 - (मंगलवार) गणेश चतुर्थी पर गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तमिलनाडु और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर, 2023 - (बुधवार) गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई के कारण उड़ीसा और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर में इन दिनों और बंद रहेंगे बैंक
22 सितंबर 2023- (शुक्रवार) श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
23 सितंबर 2023- चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
24 सितंबर 2023- रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
25 सितंबर 2023- श्रीमंत शंकरदेव की जयंती पर गुवाहाटी और रांची में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
27 सितंबर, 2023- मिलाद-ए-शरिफ पर जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 सितंबर 2023- ईद-ए-मिलाद के मौके पर अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
29 सितंबर 2023- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के मौके पर गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
क्या कल गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजर भी रहेंगे बंद
कल 19 सितंबर को शेयर बाजारों में कोई कारोबार नहीं होगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर दोनों स्टॉक एक्सचेंज, एनएसई और बीएसई बंद रहेंगे। इसके अलावा इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव आदि भी बंद रहेंगे। MCX भी बंद रहेगा लेकिन शाम 5 से रात 11:55 तक ओपन रहेगा।