Bank Holidays Saturday 2024: क्या शनिवार 13 जुलाई 2024 को बैंक बंद रहेंगे? आज जुलाई महीने का दूसरा शनिवार है। भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें दिन बैंकों में कामकाज होता है। अगर आप भी आज बैंक जानें का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि ब्रांच खुली रहेंगी या बंद रहेंगी।
