Bank Holiday on Saturday 18 May 2024: आज मई महीने का तीसरा शनिवार है। ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि आज बैंक बंद होंगे या खुले होंगे? यहां आपको बता रहे हैं कि आज शनिवार के दिन बैंकों में कामकाज होगा या छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक हर महीने भारतीय बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद होते हैं।
क्या आज शनिवार 18 मई 2024 को बैंक की छुट्टी है?
शनिवार 18 मई 2024 को बैंकों की छुट्टी नहीं है क्योंकि यह तीसरा शनिवार है जो महीने का कामकाजी शनिवार है। आरबीआई के नियमों के मुताबिक हर महीने का पहला, तीसरा और पांचवें शनिवार को कामकाजी शनिवार होता है। बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवार के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है।
19 मई को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
20 मई: लोकसभा आम चुनाव 2024
लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 20 मई को बेलापुर और मुंबई के सभी बैंक बंद रहेंगे।
अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर राज्यों में सभी बैंक बुद्ध पूर्णिमा अवकाश के अवसर पर बंद रहेंगे। यदि आपके पास बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर जाएं। बैंक ब्रांच जब बंद रहेंगे तब ग्राहकों की ऑनलाइन बैंकों की सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।