RBSE 12th, 10th, 8th, 5th Board Result 2024: आज जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, इन 3 वेबसाइट पर आएगा

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 Date and Time: राजस्थान बोर्ड जल्द ही RBSE 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करने वाला है। रिपोर्टों के अनुसार उम्मीद है कि आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं 2024 का रिजल्ट 20 मई 2024 या उससे पहले जारी कर सकता है

अपडेटेड May 17, 2024 पर 10:45 AM
NCERT Books: सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को 2024-25 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 3 और 6 के लिए नए पाठ्यक्रम और किताबें अपनाने के निर्देश दिए गए थे।

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 Date and Time: राजस्थान बोर्ड जल्द ही RBSE 10वीं, 12वीं के रिजल्ट का ऐलान करने वाला है। ये रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की तीन आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा। राजस्थान के लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड जल्द ही RBSE 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। रिपोर्टों के अनुसार उम्मीद है कि आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं 2024 का रिजल्ट 20 मई 2024 या उससे पहले जारी कर सकता है। जो छात्र आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए  बैठे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की तारीख और टाइम पर अपडेट लेने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं बोर्ड 2024 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

एक बार आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर ऐलान होने के बाद, उम्मीदवार मार्कशीट की चेकिंग और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।


RBSE Rajasthan Board Class 10th, 12th Result 2024: इन वेबसाइट्स से करें रिजल्ट चेक

rajresults.nic.in

rajasthan.indiaresults.com

rajeduboard.rajasthan.gov.in

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

आरबीएसई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2024 के सीधे लिंक पर क्लिक करें, अपने रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

यह एक लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा

अपना आरबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा डालें और सबमिट का बटन दबाएं।

अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

 

 

छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) का 10वीं और 12वीं क्लास का बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा 2024 में 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि इंटर बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी। अब ज्यादातर राज्यों में बोर्ड रिजल्ट आने लगे हैं। राजस्थान के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

19 लाख छात्रों का आएगा बोर्ड रिजल्ट

RBSE रिकॉर्ड के अनुसार 2024 में दोनों परीक्षाओं में 20 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें लगभग कक्षा 10 के लिए 11 लाख और कक्षा 12 के लिए 9 लाख छात्रा हैं। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर 9 लाख छात्रों में से 6 लाख छात्र आर्ट स्ट्रीम से, 2.31 लाख साइंस के लिए और 27,338 कॉमर्स के लिए थे। राजस्थान के 19 लाख छात्र बोर्ड काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

Gold Price Today: सोने के भाव में तेजी, जल्द 75,000 पर आएगा गोल्ड?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।