Bank Holiday: शनिवार को बैंक जाने का है प्लान! जान लें बैंक के वर्किंग डे के बाद भी इस राज्य में बंद रहेंगी सभी ब्रांच

Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक भारत में पूरे साल के लिए बैंक छुट्टियों को तय करता है। बैंक की छुट्टियां सभी जैसे सहकारी, ग्रामीण, क्षेत्रीय, पब्लिक और प्राइवेट बैंक पर लागू होती है। नियमों के अनुसार सभी बैंक रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार और नेशनल और लोकल छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं

अपडेटेड Jul 05, 2024 पर 5:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: महीने के पहले शनिवार को बैंक ब्रांच खुली रहती है लेकिन मिजोरम में शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक भारत में पूरे साल के लिए बैंक छुट्टियों को तय करता है। बैंक की छुट्टियां सभी जैसे सहकारी, ग्रामीण, क्षेत्रीय, पब्लिक और प्राइवेट बैंक पर लागू होती है। नियमों के अनुसार सभी बैंक रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार और नेशनल और लोकल छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं। बैंकों में महीने के पहले शनिवार के दिन खुल रहते हैं। इस बार देश के एक राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। बाकि, सभी राज्यों में जुलाई महीने के पहले शनिवार के दिन बैंक ब्रांच खुली रहेंगी।

देश के इस राज्य में शनिवार को बंद रहेंगे बैंक

महीने के पहले शनिवार को बैंक ब्रांच खुली रहती है लेकिन मिजोरम में शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

एमएचआईपी दिवस पर मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। एम.एच.आई.पी. इसका मतलब है 'मिज़ो हमीचे इंसुइहखौम पावल', जिसका अर्थ है 'महिलाओं को एक साथ बांधना।' '


एमएचआईपी दिवस

हर साल 6 जुलाई को मिजोरम राज्य सार्वजनिक अवकाश के रूप में एमएचआईपी दिवस मनाता है। यह राज्य में सबसे बड़े महिला संगठन, मिज़ो हमीचे इंसुइहखौम पावल की स्थापना का सम्मान करता है। नाम का अर्थ ''महिलाओं को एक साथ बांधना'' है।

जुलाई 2024 में बैंकों छुट्टियों की लिस्ट – राज्यों के मुताबिक

6 जुलाई (शनिवार) एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)

7 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

8 जुलाई (सोमवार) कांग (रथजात्रा) (मणिपुर)

9 जुलाई (मंगलवार) द्रुक्पा त्शे-ज़ी (सिक्किम)

13 जुलाई (शनिवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

14 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

16 जुलाई (मंगलवार) हरेला (उत्तराखंड)

17 जुलाई (बुधवार) मुहर्रम/आशूरा/यू तिरोट सिंग दिवस (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे।

21 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

27 जुलाई (शनिवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

28 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

Bank Holiday RBI List

जुलाई 2024 6 8 9 16 17
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

अवकाश का विवरण दिन
बेह दिएङ्ख्लम 3
गुरु हरगोविंद जी जयंती 5
एमएचआईपी दिवस 6
कांग (रथयात्रा) 8
द्रुक्पा त्शे-ज़ी 9
हरेला 16
मुहर्रम/अशूरा/यू तिरोत सिंग डे 17

Bank Holiday: अगले हफ्ते चार दिन बंद रहने वाले है बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।