Bank Holiday: क्या कल बंद रहेंगे बैंक? जानिए 6 जनवरी को बैंक की छुट्टी है या नहीं

Bank Holiday on Saturday: बैंक ग्राहकों के बीच इस बात को लेकर कुछ कन्फ्यूजन है कि 6 जनवरी यानी पहला शनिवार बैंकों के लिए कामकाजी शनिवार है या छुट्टी है? जनवरी महीने में 5 शनिवार है, इस कारण ज्यादातर लोग सोच रहे हैं कि कल बैंक खुले होंगे या बंद होंगे

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 4:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holidays: जनवरी महीने में 5 शनिवार है, इस कारण ज्यादातर लोग सोच रहे हैं कि कल बैंक खुले होंगे या बंद होंगे।

Bank Holiday on Saturday: बैंक ग्राहकों के बीच इस बात को लेकर कुछ कन्फ्यूजन है कि 6 जनवरी यानी पहला शनिवार बैंकों के लिए कामकाजी शनिवार है या छुट्टी है? जनवरी महीने में 5 शनिवार है, इस कारण ज्यादातर लोग सोच रहे हैं कि कल बैंक खुले होंगे या बंद होंगे। कई बैंक ग्राहक बैंक की छुट्टियों को लेकर असमंजस में हैं। बैंक आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। यही कारण है कि सभी पहले और तीसरे शनिवार और पांचवें शनिवार को कामकाज होता है। आपको बता दें कि कल 6 जनवरी 2024 को बैंकों में कामकाज होगा। कल बैंक खुले रहेंगे।

यहां जनवरी 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

- 11 जनवरी (गुरुवार): मिजोरम में मिशनरी दिवस मनाया जाएगा।


- 12 जनवरी (शुक्रवार): पश्चिम बंगाल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाएगी।

- 13 जनवरी (शनिवार): पंजाब समेत अन्य राज्यों में मनाई जाएगी लोहड़ी।

- 14 जनवरी (रविवार): अन्य राज्यों में मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

- 15 जनवरी (सोमवार): तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में पोंगल मनाया गया, तमिलनाडु में तिरुवल्लुवर दिवस मनाया जाएगा।

- 16 जनवरी (मंगलवार): पश्चिम बंगाल और असम में टुसू पूजा मनाई जाएगी।

- 17 जनवरी (बुधवार): कई राज्यों में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी।

- 23 जनवरी (मंगलवार): कई राज्यों में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

- 26 जनवरी (शुक्रवार): पूरे भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

- 31 जनवरी (बुधवार): असम में मी-डैम-मी-फी मनाया जाएगा।

बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं। पहली, जो पूरे देश में होती हैं और दूसरी जो सिर्फ राज्य में होती है। राज्य की छुट्टियां केवल उसी राज्य में होती है जिसमें त्योहार होता है। बाकी राज्यों में उस दिन छुट्टी नहीं होती। जैसे गणतंत्र दिवस की छुट्टी पूरे देश में होती है। इसके अलावा 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं।

Suzlon Energy को मिला 225 MW का नया विंड एनर्जी प्रोजेक्ट, शेयर 2% तक चढ़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।