Bank Holiday Today, 23 September 2026: अगर आपको आज यानी 23 सितंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ब्रांच जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 23 सितंबर को पूरे देश में बैंकों की छुट्टी नहीं है। हालांकि, आज कुछ खास शहरों में स्थानीय अवकाश के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बैंक हॉलिडे का असर मुख्य रूप से बैंक की ब्रांचों पर होता है। ATM और डिजिटल बैंकिंग सर्विस आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं।
