Bank Holiday: कल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 16 नवंबर की छुट्टी

Bank Holiday: गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। कल गुरुवार 16 जनवरी को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक देश के सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ तमिलनाडु में बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंक ब्रांच बंद रहती है

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 8:01 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holidays: कल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। कल गुरुवार 16 जनवरी को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक देश के सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ तमिलनाडु में बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंक ब्रांच बंद रहती है। यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं।

गुरुवार 16 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक

गुरुवार 16 जनवरी को बैंक तमिलाडु राज्य में बंद रहेंगे।  बाकी, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। बैंक सिर्फ तमिलनाडु में ही बंद रहेंगे। उझावर तिरुनल त्योहार तमिलनाडु में मनाया जाता है। ये त्योहार पोंगल के तीसरे दिन मनाया जाता है।


उझावर तिरुनल के कारण बंद हैं बैंक 

उझावर तिरुनल तमिलनाडु का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो किसानों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। यह पर्व पोंगल उत्सव के तीसरे दिन मनाया जाता है और कृषि से जुड़े लोगों के योगदान को सराहा जाता है। इस दिन किसान अपने बैलों को सजाते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं, और फसल की अच्छी उपज के लिए धन्यवाद देते हैं। उझावर तिरुनल का उद्देश्य ग्रामीण जीवन और खेती के महत्व को उजागर करना और समाज को प्रकृति और कृषि के प्रति जागरूक बनाना है।

 

जनवरी 2025 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट

15 जनवरी: तिरुवल्लुवर डे (बैंक बंद: चेन्नई)

16 जनवरी: उजावर तिरुनल (बैंक बंद: चेन्नई)

19 जनवरी: रविवार

23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्र साईं जयंती (बैंक बंद: अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता)

25 जनवरी: चौथा शनिवार

26 जनवरी: रविवार, गणतंत्र दिवस

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलेगी

बैंक हॉलिडे के दौरान भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप और वेबसाइट से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य सर्विस ली जा सकती हैं। कैश की जरूरत होने पर एटीएम से भी कैश निकाला जा सकता है।

RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

जनवरी 2025 1 2 6 11 14 15 16 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI ने दिया छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
नव वर्ष दिवस / लूसोंग/नामसूंग 1
लूसोंग/नामसूंग / नए साल का उत्सव 2
श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी जयंती 6
मिशनरी दिवस/ इमोइनू इरात्पा 11
मकर संक्रांति / उत्‍तरायण पुण्‍यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / माघ बिहु/ हजरत अली का जन्म दिवस 14
तिरूवल्‍लुवर दिवस 15
उषवर दिवस 16
सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्रसाई जयंती 23

Gold Price Today: दिल्ली, यूपी, बिहार में सोना 80000 के पार! क्या होली पर 85000 होगा गोल्ड?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।