Bank Holiday: गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। कल गुरुवार 16 जनवरी को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक देश के सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ तमिलनाडु में बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंक ब्रांच बंद रहती है। यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं।
