Bank Holiday: कल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 26 दिसंबर की छुट्टी

Bank Holiday: सभी बैंक कल गुरुवार को बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक बैंक गुरुवार को मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बंद रहेंगे। देश के अन्य राज्य दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जैसे तमाम राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। यहां जानें RBI ने क्यों दी है गुरुवार को छुट्टी

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 3:40 PM
Bank Holidays: क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में 26 दिसंबर को सभी बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: सभी बैंक कल गुरुवार को बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक बैंक गुरुवार को मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बंद रहेंगे। देश के अन्य राज्य दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जैसे तमाम राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। यहां जानें RBI ने क्यों दी है गुरुवार को छुट्टी।

गुरुवार 26 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक

26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।


क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में 26 दिसंबर को सभी बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में क्रिसमस का खास महत्व है और इसे बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के अगले दिन छुट्टी घोषित करने का कारण लोगों को अपने परिवार और समुदाय के साथ त्योहार का आनंद लेने का मौका देना है। बैंक ग्राहकों से अपील की गई है कि वे अपने फाइनेंशियल कामों की प्लानिंग पहले से बना लें। ताकि, किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें।

इन राज्यों में क्रिसमस के दौरान बाजार, स्कूल, ऑफिस और बैंक आमतौर पर बंद रहते हैं। यह त्योहार न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव भी है, जहां लोग प्रार्थना सभाओं, केक काटने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर बैंक बंद होने पर ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये अपने काम निपटा सकते हैं।

 

क्रिसमस-नए साल से पहले बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

27 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार

29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नांगबाह के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव (कुछ राज्यों में लोकल छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे)

RBI की लिस्ट

दिसंबर 2024 3 12 18 19 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI ने बताया छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा 12
यू सोसो थाम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस सेलिब्रेशन 26
क्रिसमस सेलिब्रेशन 27
यू किआंग नांगबाह 30
नव वर्ष की पूर्व संध्या/लोसूंग/नामसूंग 31

Advance Tax: कल 15 दिसंबर 2024 की डेडलाइन हो गई खत्म, आज भी जमा कर सकते

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।