Bank Holiday: कल फिर गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 16 अप्रैल की छुट्टी

Bank Holiday: कल 16 अप्रैल को फिर बैंक बंद रहने वाले हैं। आज बुधवार को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख), बोहाग बिहू, विषु और हिमाचल दिवस के कारण बंद हैं। अब कल गुरुवार को भी देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: कल 16 अप्रैल को फिर बैंक बंद रहने वाले हैं। आज बुधवार को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख), बोहाग बिहू, विषु और हिमाचल दिवस के कारण बंद हैं। अब कल गुरुवार को भी देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप भी कल बैंक ब्रांच जाकर अपना चेक, कैश जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने जैसा काम करना चाहते हैं तो पहले जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कई राज्यों को उनके लोकल त्योहार के कारण छुट्टी दी है।

कल गुरुवार 16 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

कल गुरुवार 16 अप्रैल को असम में बैंक बंद रहने वाले हैं। असम में बोहाग बिहू का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके कारण असम में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी।

बोहाग बिहु असम का बड़ा त्योहार है, जो हर साल अप्रैल में मनाया जाता है। ये असम में नए साल की शुरुआत भी माना जाता है। इसे रोंगाली बिहु भी कहा जाता है और यह खेती, खुशहाली और नए मौसम के आगमन से जुड़ा होता है। इस दौरान लोग पारंपरिक कपड़े पहनते हैं, बिहु नृत्य करते हैं और गीत गाते हैं। यही कारण है कि असम में कल बैंकों को बंद रखा जाएगा। कर्मचारियों को भी छुट्टी दी गई है।


आज बुधवार 15 अप्रैल को इन राज्यों में बंद हैं बैंक 

15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में नववर्ष और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद है। बाकि सभी राज्यों में आज बैंक खुले हुए हैं।

अप्रैल के बाकी बचे दिनों में कब बंद रहेंगे बैंक

अगले हफ्ते सोमवार 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक ब्रांच की सर्विस नहीं मिलेगी।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 9 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
केरल विधानसभा चुनाव 2026 9
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

Gold Bond का जादू, ₹3788 के निवेश पर अब मिल रहा ₹15009, RBI ने ऐसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।