Bank Holiday: कल मंगलवार 14 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: कल बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार 14 अप्रैल को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। अगर आप भी कल बैंक ब्रांच जाकर अपना करवाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए की बैंक खुलेंगे या नहीं

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल मंगलवार 14 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: कल बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार 14 अप्रैल को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। अगर आप भी कल बैंक ब्रांच जाकर अपना करवाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए की बैंक खुलेंगे या नहीं? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग राज्यों में लोकल त्योहारों के कारण बैंकों को छुट्टी दी है। यहां जानिये राज्यों के मुताबिक छुट्टियों की पूरी लिस्ट और कारण

मंगलवार 14 अप्रैल को क्यों बंद रहेंगे बैंक

मंगलवार 14 अप्रैल को बैंक डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महाबिषुब संक्रांति, बीजू, बुइसु महोत्सव, तमिल नववर्ष दिवस, बोहाग बिहु, चेईराओबा और बैसाखी के कारण ज्यादातर सभी राज्यों में बंद रहने वाले हैं। 14 अप्रैल को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बंद रहेंगे। इसके अलावा महाबिषुब संक्रांति, बीजू, बुइसु महोत्सव, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहु, चेइराओबा और बैसाखी भी बंद रहने वाले हैं।


14 अप्रैल को पंजाब में मनाई जाएगी बैसाखी

पंजाब में बैसाखी फसल कटाई का त्योहार है। असम में बोहाग बिहु नए साल की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है। वहीं, तमिलनाडु में पुथांडु यानी तमिल नववर्ष के तौर पर मनाया जाता है। ओडिशा, त्रिपुरा और मणिपुर में भी अपने-अपने पारंपरिक तरीकों से यह दिन खास रहत है।

किन राज्यों में कल बंद रहेंगे बैंक

कल मंगलवार 14 अप्रैल को बैंक गुजरात, असम, यूपी, केरल, कोलकाता, जम्मू, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, कर्नाटक, हैदराबाद आदि राज्यों में बंद रहेंगे।

अप्रैल 2026 महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

14 अप्रैल: कई राज्यों में अलग-अलग त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। कल मंगलवार 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल न्यू ईयर और बिहू जैसे त्योहारों हैं। इनके कारण ब्रांच नहीं खुलेंगी।

15 अप्रैल: लोकल त्योहार

15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में नववर्ष और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में 16 अप्रैल को बिहू, 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया, और 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 9 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
केरल विधानसभा चुनाव 2026 9
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

Silver Price Today: आज सोमवार 13 अप्रैल को चांदी हुई सस्ती, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार में क्या रहा सिल्वर रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।