Silver Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 13 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। चांदी का भाव 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,59,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये क्या रहा आज सोमवार 13 अप्रैल को सिल्वर रेट।
बीते एक हफ्ते में चांदी का रेट
वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 13 अप्रैल की सुबह इसका भाव घटकर करीब 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि, बीते एक हफ्ते में चांदी करीब 10,000 रुपये महंगी भी हुई थी, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव साफ दिख रहा है।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में सिल्वर रेट
चांदी का दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और हैदराबाद में रेट
देश के दक्षिण भारतीय राज्यों में उत्तर भारत की तुलना में चांद का रेट थोड़ा ज्यादा होता है। यहां चांदी का भाव 2,64,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
क्यों आई चांदी में गिरावट
सोने और चांदी की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे अहम वजह मजबूत होता अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड को माना जा रहा है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को फिर से ऊपर धकेल दिया है। कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से महंगाई बढ़ने की आशंका भी तेज हो गई है, जिसका असर मेटल कीतमों पर नजर आ रहा है।
इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सिल्वर फ्यूचर्स करीब 2.63% गिरकर 74.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इसी साल जनवरी में भारत में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी।
सोमवार 13 अप्रैल को इंडियन बुलियन मार्केट में सिल्वर रेट