Gold Price Today: सोने में गिरावट लौटी, दिल्ली में ₹152980 पर आया 10 ग्राम का भाव; चांदी भी फिसली

Gold Price Today: 13 अप्रैल की सुबह मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। अहमदाबाद में भाव 152880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चेन्नई में कीमत 153810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 7:51 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,777.17 डॉलर प्रति औंस है।

सप्ताह के पहले दिन देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 13 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 152980 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में भाव 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1910 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1750 रुपये बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स  1.1 प्रतिशत गिरकर 4,734.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

इसके मुख्य कारण मजबूत होता अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को फिर से बढ़ा दिया है, जिससे महंगाई बढ़ने का जोखिम पैदा हो गया है। कच्चा तेल फिर से 100 डॉलर प्र​ति बैरल के पार निकल गया है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 140240 152980
मुंबई 140090 152830
अहमदाबाद 140140 152880
चेन्नई 140990 153810
कोलकाता 140090 152830
हैदराबाद 140090 152830
जयपुर 140240 152980
भोपाल 140140 152880
लखनऊ 140240 152980
चंडीगढ़ 140240 152980

8th Pay Commission: आज होगा सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर फैसला? इन मुद्दों पर होगी चर्चा

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट लौटी है। 13 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 259900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। बीते एक सप्ताह में चांदी 10000 रुपये महंगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर फ्यूचर्स 2.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।