Bank Holiday: कल मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 24 दिसंबर की छुट्टी

Bank Holiday: सभी बैंक कल मंगलवार को बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक बैंक मंगलवार को नागालैंड और कोहिमा में बंद रहेंगे। देश के अन्य राज्य दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जैसे तमाम राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। यहां जानें RBI ने क्यों दी है मंगलवार को छुट्टी

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: सभी बैंक कल मंगलवार को बंद रहेंगे। आ

Bank Holiday: सभी बैंक कल मंगलवार को बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक बैंक मंगलवार को नागालैंड और कोहिमा में बंद रहेंगे। देश के अन्य राज्य दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जैसे तमाम राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। यहां जानें RBI ने क्यों दी है मंगलवार को छुट्टी।

मंगलवार 24 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक

24 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोहिमा, आईजॉल में बंद रहेंगे बैंक।


24 दिसंबर 2024 मंगलवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर नागालैंड की राजधानी कोहिमा और मिजोरम की राजधानी आईजॉल में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में क्रिसमस बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। स्थानीय परंपराओं के अनुसार क्रिसमस के एक दिन पहले लोग चर्च में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन करते हैं और तैयारियों में व्यस्त रहते हैं। इस वजह से बैंक और अन्य संस्थान बंद रखे जाते हैं ताकि सभी लोग इस धार्मिक त्योहार की तैयारियों में हिस्सा ले सकें।

मिलेंगी ये सर्विस

बैंकों के बंद रहने से ग्राहकों को कैश या अन्य बैंकिंग सर्विस की जरूरत हो तो उन्हें पहले से अपनी योजनाएं बनानी होंगी। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सर्विस इस दिन भी चालू रहेंगी। लोकल प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने बैंकिंग काम 23 दिसंबर तक निपटा लें। क्रिसमस की यह छुट्टी लोगों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और इस त्योहार की खुशियों को शेयर करने का मौका देती है। देश के कई राज्यों में बैंक क्रिसमस पर पांच दिन बंद रहने वाले हैं।

क्रिसमस-नए साल से पहले बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

24 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोहिमा, आईजॉल में बंद रहेंगे बैंक।

25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

27 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार

29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नांगबाह के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव (कुछ राज्यों में लोकल छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे)

RBI की लिस्ट

दिसंबर 2024 3 12 18 19 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI ने बताया छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा 12
यू सोसो थाम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस उत्सव 26
क्रिसमस उत्सव 27
यू किआंग नांगबाह 30
नव वर्ष की पूर्व संध्या/लोसूंग/नामसूंग 31

Advance Tax: कल 15 दिसंबर 2024 की डेडलाइन हो गई खत्म, आज भी जमा कर सकते

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।