Bank Holiday: कल मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 3 दिसंबर की छुट्टी

Bank Holiday: कल मंगलवार को सभी पब्लिक-प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। सभी बैंक 3 दिसंबर को गोवा में बंद रहेंगे। हालांकि, बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिसंबर में बैंक 17 दिन बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 11:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: मंगलवार 3 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: कल मंगलवार को सभी पब्लिक-प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। सभी बैंक 3 दिसंबर को गोवा में बंद रहेंगे। हालांकि, बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिसंबर में बैंक 17 दिन बंद रहने वाले हैं। इस महीने 5 रविवार पड़ने की वजह से बैंक कर्मचारियों को 7 साप्ताहिक छुट्टियां यानी सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा क्रिसमस और राज्यों में लोकल त्योहारों के कारण बैंक 17 दिन बंद हैं। यहां जानें RBI ने क्यों दी है कल बैंकों को छुट्टी।

मंगलवार 3 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक

RBI ने गोवा में बैंक बंद रखने के लिए कहा है। मंगलवार 3 दिसंबर को सेंट गोवा में फ्रांसिस जेवियर त्योहार मनाया जाएगा। ये हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है, जो ईसाई समुदाय के लिए एक विशेष धार्मिक अवसर है। यह पर्व सेंट फ्रांसिस जेवियर के जीवन और उनकी धर्म प्रचार सेवाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। गोवा में यह खास त्योहार हजारों श्रद्धालु सेंट फ्रांसिस जेवियर की पवित्र समाधि पर प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने के लिए इकट्ठा होते हैं। यह दिन उनकी शिक्षाओं, निस्वार्थ सेवा और समाज में शांति और भाईचारे के संदेश को याद करने का अवसर है। इस दौरान गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं और जुलूस आयोजित किए जाते हैं, जो सेंट फ्रांसिस जेवियर के प्रति लोगों की आस्था और श्रद्धा को दर्शाते हैं।


दिसंबर महीने में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, बैंक दिसंबर में राष्ट्रीय और लोकल त्योहारों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेंगे। हालांकि, ये 17 दिन की छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होंगी, क्योंकि लोकल त्योहारों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, और एटीएम जैसी डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें ताकि छुट्टियों के दौरान कोई परेशानी न हो।

दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

3 दिसंबर (मंगलवार): सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व (लोकल हॉलिडे)

8 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

12 दिसंबर (गुरुवार): पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

14 दिसंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार

15 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

18 दिसंबर (बुधवार): यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

19 दिसंबर (गुरुवार): गोवा मुक्ति दिवस के कारण सिर्फ गोवा में बंद रहेंगे बैंक।

22 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

24 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोहिमा, आईजॉल में बंद रहेंगे बैंक।

25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस उत्सव के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

27 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस उत्सव के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार

29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नांगबाह के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव (कुछ राज्यों में लोकल छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे)

RBI की लिस्ट

दिसंबर 2024 3 12 18 19 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI ने बताया 17 बैंक छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा 12
यू सोसो थाम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस उत्सव 26
क्रिसमस उत्सव 27
यू किआंग नांगबाह 30
नव वर्ष की पूर्व संध्या/लोसूंग/नामसूंग 31

Life Certificate: आज लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का आखिरी दिन, पेंशनर्स जरूर निपटा लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।