Bank Holiday: कल बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 25 दिसंबर की छुट्टी

Bank Holiday: सभी बैंक कल बुधवार को बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक बैंक बुधवार को दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, नागालैंड, कोहिमा जैसे तमाम राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें RBI ने किन राज्यों को दी है बुधवार की छुट्टी

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 12:37 PM
Bank Holidays: 25 दिसंबर को इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: सभी बैंक कल बुधवार को बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक बैंक बुधवार को दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,  नागालैंड, कोहिमा जैसे तमाम राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें RBI ने किन राज्यों को दी है बुधवार की छुट्टी।

बुधवार 25 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक

25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।


क्रिसमस पर बैंक हॉलिडे

देशभर में बुधवार 25 दिसंबर को क्रिसमस  मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में अवकाश रहेगा। क्रिसमस एक प्रमुख ईसाई त्योहार है, जिसे पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के जन्म का प्रतीक है और इसे न केवल ईसाई समुदाय, बल्कि सभी धर्मों के लोग भी उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन बैंक बंद रहने के कारण, ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें।

ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा रहेगी चालू

हालांकि, 25 दिसंबर को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि कैश निकालने या अन्य ट्रांजेक्शन के लिए डिजिटल विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्रिसमस-नए साल से पहले बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

27 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार

29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नांगबाह के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव (कुछ राज्यों में लोकल छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे)

RBI की लिस्ट

दिसंबर 2024 3 12 18 19 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI ने बताया छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा 12
यू सोसो थाम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस उत्सव 26
क्रिसमस उत्सव 27
यू किआंग नांगबाह 30
नव वर्ष की पूर्व संध्या/लोसूंग/नामसूंग 31

Advance Tax: कल 15 दिसंबर 2024 की डेडलाइन हो गई खत्म, आज भी जमा कर सकते

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।