Bank Holiday: आज बुधवार 26 फरवरी को पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के कारण ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि आज बैंक सभी जगह बंद होंगे। ऐसा नहीं है। महाशिवरात्रि के कारण पूरे देश में बैंक बंद नहीं होंगे। देश के कुछ राज्यों में बैंक ब्रांच में रेगुलर कामकाज होगा। वहीं, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे राज्यों में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। यहां चेक करें महाशिवरात्रि की छुट्टी बैंक ने किन-कि राज्यों को दी है और किन्हें नहीं दी है।
