Bank Holiday: बुधवार 26 फरवरी को शिवरात्रि के कारण बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कई ऐसे राज्य हैं जहां शिवरात्रि के बावजूद बैंक खुले रहेंगे। यहां RBI ने बैंक बंद करने का आदेश नहीं दिया है। यहां आपको बता रहे हैं बैंक बुधवार को देश के किन राज्यों में बंद रहेंगे और किन राज्यों में बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा। यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट।
बुधवार 26 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक
26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन शिव-पार्वती का पवित्र विवाह हुआ था। यही कारण है कि ये भगवान शिव की उपासना का खास दिन है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, जल और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा करते हैं। RBI ने शिवरात्रि की छुट्टी ज्यादातर राज्यों को दे रखी है।
बुधवार 26 फरवरी को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
कल बुधवार 26 फरवरी को अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में महाशिवरात्रि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
इन राज्यों में बुधवार को बंद रहेंगे बैंक
कल बुधवार 26 फरवरी को गोवा, बिहार, अगरतला, ईंफाल, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश, कोलकाता, गंगटोक, तमिलनाडु जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां नीचे RBI की छुट्टियों की लिस्ट दी गई है। जहां कल बैंक बंद है और जहां बैंक ब्रांच खुली रहेगी। अपने राज्य का नाम चेक करके ही आज बैंक जाकर अपना काम निपटाए।
आरबीआई की छुट्टियों का कैलेंडर (RBI Holiday List February Month)
फरवरी में बैंक बंद रहने का कारण