Bank Holiday: कल तीसरे शनिवार के दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये कारण

Eid Holiday in Bank: रमजान ईद को लेकर इस साल बैंक छुट्टियों को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन बना रहता है। क्योंकि यह त्योहार चांद दिखने पर तय होता है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिससे साफ हो गया है कि 20 और 21 मार्च 2026 को किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holidays: कल 21 मार्च को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Eid Holiday in Bank: रमजान ईद को लेकर इस साल बैंक छुट्टियों को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन बना रहता है। क्योंकि यह त्योहार चांद दिखने पर तय होता है। इसी वजह से इसकी तारीख में थोड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिससे साफ हो गया है कि 20 और 21 मार्च 2026 को किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI के अनुसार 20 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमात-उल-विदा के कारण श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य तरीके से काम करते रहेंगे। बैंक ने 21 मार्च की लिस्ट भी जारी कर दी है। कल शनिवार को बैंक किन राज्यों में बंद रहेंगे।

कल 21 मार्च को शनिवार को बैंक बंद रहेंगे

21 मार्च 2026 को रमजान ईद, खुतुब-ए-रमजान और सरहुल के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, गोवा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ समेत कई राज्य शामिल हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें और छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक कर लें। आपको बता दें कि तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले होते हैं लेकिन इस पर ईद के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।


बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक घबराएं नहीं, क्योंकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी। लेकिन चेक क्लियरिंग, कैश जमा या निकासी जैसे काम उस दिन नहीं हो पाएंगे। इसलिए अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो पहले से प्लान कर लेना बेहतर रहेगा।

20 मार्च – ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा

इस दिन नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, रायपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

21 मार्च – रमजान ईद / सरहुल

अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

22 मार्च – रविवार

रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

26 मार्च – राम नवमी

अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

27 मार्च – राम नवमी (चैते दशैं)

अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

31 मार्च – महावीर जयंती

अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

RBI हॉलिडे लिस्ट

मार्च 2026 2 3 4 13 17 19 20 21 26 27 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नई
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

मार्च में छुट्टी का कारण तारीख
होलिका दहन 2 मार्च
होली (दूसरा दिन)/दोल जतरा/धुलन्डी/होलिका दहन/आट्टूकाल पोंगला 3 मार्च
होली/होली दूसरा दिन – धुलेती/याओसांग दूसरा दिन 4 मार्च
चपचार कुट 13 मार्च
शब-इ-कद्र 17 मार्च
गुढी पाडवा/उगादि त्योहार/तेलुगु नव वर्ष दिवस/सजीबु नोंगमापनबा (चेईराओबा)/प्रथम नवरात्र 19 मार्च
ईद-उल-फितर (रमज़ान)/जुमत-उल-विदा 20 मार्च
रमझान ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान/सरहुल 21 मार्च
श्री राम नवमी 26 मार्च
श्री राम नवमी (चैते दसैन) 27 मार्च
महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती 31 मार्च

Stock Markets: क्या यह सस्ते भाव पर खरीदारी का मौका है या अभी निवेश करना रिस्की है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।