Eid Holiday in Bank: रमजान ईद को लेकर इस साल बैंक छुट्टियों को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन बना रहता है। क्योंकि यह त्योहार चांद दिखने पर तय होता है। इसी वजह से इसकी तारीख में थोड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिससे साफ हो गया है कि 20 और 21 मार्च 2026 को किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI के अनुसार 20 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमात-उल-विदा के कारण श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य तरीके से काम करते रहेंगे। बैंक ने 21 मार्च की लिस्ट भी जारी कर दी है। कल शनिवार को बैंक किन राज्यों में बंद रहेंगे।
