Bank Holiday: आज ईद के कारण बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

Eid Bank Holiday: आज ईद-उल-फितर के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि तीसरे शनिवार के दिन कहां पर बैंक ब्रांच की सर्विस नहीं मिलेगी

अपडेटेड Mar 21, 2026 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज शनिवार को ईद के कारण बंद रहेंगे बैंक।

Eid Bank Holiday: आज ईद-उल-फितर के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि तीसरे शनिवार के दिन कहां पर बैंक ब्रांच की सर्विस नहीं मिलेगी। तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं लेकिन इन बार 21 मार्च को ईद के कारण कई राज्यों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।

आज शनिवार 21 मार्च को बंद रहेंगे बैंक

शनिवार 21 मार्च 2026 को रमजान ईद, खुतुब-ए-रमजान और सरहुल के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, गोवा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ समेत कई राज्य शामिल हैं। खास बात यह है कि आमतौर पर तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन इस बार त्योहार के कारण कई जगहों पर छुट्टी रहेगी।


रमजान ईद ईद-उल-फितर और सरहुल दोनों ही अपने-अपने समुदायों के महत्वपूर्ण त्योहार हैं। रमजान ईद पूरे महीने के रोजों के बाद मनाई जाती है, जब लोग नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। वहीं सरहुल झारखंड और आसपास के इलाकों में मनाया जाने वाला प्रकृति का त्योहार है, जिसमें लोग धरती माता और पेड़-पौधों की पूजा करते हैं और अच्छी फसल व खुशहाली की कामना करते हैं।

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी। लेकिन चेक क्लियरिंग, कैश जमा या निकालने जैसे काम उस दिन नहीं हो पाएंगे। इसलिए बेहतर होगा कि जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें और छुट्टियों की जानकारी देखकर ही प्लानिंग करें।

21 मार्च – रमजान ईद / सरहुल

अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

22 मार्च – रविवार

रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

26 मार्च – राम नवमी

अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

27 मार्च – राम नवमी (चैते दशैं)

अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

31 मार्च – महावीर जयंती

अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

RBI हॉलिडे लिस्ट

मार्च 2026 2 3 4 13 17 19 20 21 26 27 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नई
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

मार्च में छुट्टी का कारण तारीख
होलिका दहन 2 मार्च
होली (दूसरा दिन)/दोल जतरा/धुलन्डी/होलिका दहन/आट्टूकाल पोंगला 3 मार्च
होली/होली दूसरा दिन – धुलेती/याओसांग दूसरा दिन 4 मार्च
चपचार कुट 13 मार्च
शब-इ-कद्र 17 मार्च
गुढी पाडवा/उगादि त्योहार/तेलुगु नव वर्ष दिवस/सजीबु नोंगमापनबा (चेईराओबा)/प्रथम नवरात्र 19 मार्च
ईद-उल-फितर (रमज़ान)/जुमत-उल-विदा 20 मार्च
रमझान ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान/सरहुल 21 मार्च
श्री राम नवमी 26 मार्च
श्री राम नवमी (चैते दसैन) 27 मार्च
महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती 31 मार्च

Stock Markets: क्या यह सस्ते भाव पर खरीदारी का मौका है या अभी निवेश करना रिस्की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।