Bank Holiday: कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। बुधवार 15 जनवरी को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक देश के सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ तमिलनाडु में बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंक ब्रांच बंद रहती है। यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं।
बुधवार 15 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक
बुधवार 15 जनवरी को बैंक तमिलाडु राज्य में बंद रहेंगे। तमिलनाडु में तिरूवल्लुवर दिवस मनाया जाएगा जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
तिरुवल्लुवर डे के कारण बंद रहने वाले हैं बैंक
तिरुवल्लुवर डे तमिलनाडु में महान कवि और दार्शनिक संत तिरुवल्लुवर की स्मृति में मनाया जाता है। तिरुवल्लुवर को उनकी प्रसिद्ध कृति तिरुक्कुरल के लिए जाना जाता है, जो नैतिकता, धर्म, राजनीति, और प्रेम जैसे विषयों पर 1,330 दोहों का संग्रह है। यह दिन पोंगल त्योहार के हिस्से के रूप में विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर उनकी शिक्षाओं को याद किया जाता है, जो सार्वभौमिक मानव मूल्यों को बढ़ावा देती हैं और लोगों को नैतिक और सदाचारपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।
जनवरी 2025 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट
14 जनवरी: मकर संक्रांति/उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघ संक्रांति/माघ बिहू/हजरत अली जयंती (बैंक बंद: अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, कानपुर, लखनऊ)
15 जनवरी: तिरुवल्लुवर डे (बैंक बंद: चेन्नई)
16 जनवरी: उजावर तिरुनल (बैंक बंद: चेन्नई)
23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्र साईं जयंती (बैंक बंद: अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता)
26 जनवरी: रविवार, गणतंत्र दिवस
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलेंगी
बैंक हॉलिडे के दौरान भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप और वेबसाइट से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य सर्विस ली जा सकती हैं। कैश की जरूरत होने पर एटीएम से भी कैश निकाला जा सकता है।
RBI ने दिया छुट्टी का कारण