Union Budget 2025 Expectation: देश के इंडस्ट्री सेक्टर को बजट से काफी उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार 3.0 का दूसरा पूर्ण बजट होगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आठवां बजट होगा। शनिवार के बावजूद शेयर बाजार में 1 फरवरी को रेगुलर कामकाज होगा।
बजट की घोषणाओं कारण भारतीय शेयर बाजार BSE और NSE भी 1 फरवरी 2025 को खुलेंगे। हालांकि, शनिवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं। आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन बजट के दिन स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। एक सामान्य दिन की तरह शेयर बाजार में कामकाज होगा। शेयर बाजार में सुबह 9:15 से 3:30 बजे तक कारोबार होगा। निवेशक शनिवार के दिन भी ट्रेडिंग कर सकेंगे। इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इस दिन ट्रेडिंग होगी।
पहले भी शनिवार पड़ने पर भी 1 फरवरी को पेश किया गया है बजट और बाजार रहा है खुला
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि बजट शनिवार के दिन पेश किया जा रहा हो। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट शनिवार को पेश किया गया था और उन दिनों शेयर बाजार ट्रेडिंग के लिए खुला रहा था। इस बार भी 1 फरवरी 2025 को शनिवार को बजट पेश होगा।
बजट के लिए इन्वेस्टर्स करते हैं खास तैयारियां
बजट के दिन का निवेशकों के लिए खास महत्व होता है। इस दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, क्योंकि सरकार की योजनाओं, खर्चों, और इनकम से जुड़ी घोषणाओं का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। कई निवेशक इस दिन मुनाफा कमाने की रणनीति बनाते हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इंडस्ट्री और स्टेकहोल्डर्स के साथ बजट से पहले चर्चा कर रह है। अब इंडस्ट्री बजट में टैक्स सुधार, आर्थिक प्रोत्साहन और नीतिगत बदलावों की घोषणा की उम्मीद कर रहा है। आगामी बजट में सरकार की प्राथमिकता आर्थिक विकास को तेज करना और रोजगार के मौके बढ़ाना देना है। इंडस्ट्री को उम्मीद है कि बजट में नई योजनाओं के माध्यम से कारोबार करना आसान होगा।