Bank Holiday: कल मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक! जानें RBI ने क्यों दी है 14 जनवरी की छुट्टी

Bank Holiday: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के मुताबिक मंगलवार 14 जनवरी को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंक ब्रांच की सर्विस नहीं मिलेगी

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 11:36 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल 14 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के मुताबिक मंगलवार 14 जनवरी को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंक ब्रांच की सर्विस नहीं मिलेगी। यदि आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं। अपने एरिया की ब्रांच में बात करके ही बैंक जाकर काम निपटाएं।

14 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक

मंगलवार 14 जनवरी को बैंक मकर संक्रांति, उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघ संक्रांति, माघ बिहू, हजरत अली जयंती के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, कानपुर, लखनऊ में बंद रहने वाले हैं।


मकर संक्रांति

मकर संक्रांति भारत में फसल कटाई का प्रमुख त्योहार है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन तिल और गुड़ के पकवानों, पतंगबाजी और गंगा स्नान के लिए प्रसिद्ध है। यह पर्व नए साल की शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक है।

उत्तरायण पुण्यकाल

उत्तरायण पुण्यकाल का महत्व सूर्य के उत्तर दिशा की ओर गमन से है, जो दिन और रात की अवधि में परिवर्तन लाता है। इसे आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है और इस दौरान दान-पुण्य करना, विशेष रूप से गंगा स्नान, अत्यंत फलदायी होता है।

पोंगल

पोंगल दक्षिण भारत, विशेषकर तमिलनाडु में, फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह चार दिनों का त्योहार है, जिसमें प्रकृति, सूर्य देवता, और पशुधन के प्रति आभार प्रकट किया जाता है। पोंगल नामक मीठे चावल का पकवान इस पर्व की पहचान है।

माघ संक्रांति

माघ संक्रांति पर गंगा, यमुना और अन्य पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। यह पर्व माघ मास के शुभारंभ का प्रतीक है, जिसमें भक्त पूजा-अर्चना और दान करके पुण्य अर्जित करते हैं।

माघ बिहू

माघ बिहू असम का प्रमुख फसल उत्सव है, जिसे भोगाली बिहू भी कहा जाता है। इस दिन पारंपरिक भोज, मेजी जलाना और बांस के घरों में उत्सव मनाने की परंपरा है। यह किसानों की कड़ी मेहनत और नई फसल की खुशी का उत्सव है।

हजरत अली जयंती

हजरत अली जयंती इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखती है। इस दिन हजरत अली, जो पैगंबर मोहम्मद के दामाद और प्रथम इमाम थे, उनकी शिक्षाओं और जीवन पर चर्चा की जाती है। यह दिन उनके अनुयायियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।

जनवरी 2025 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट

14 जनवरी: मकर संक्रांति/उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघ संक्रांति/माघ बिहू/हजरत अली जयंती (बैंक बंद: अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, कानपुर, लखनऊ)

15 जनवरी: तिरुवल्लुवर डे (बैंक बंद: चेन्नई)

16 जनवरी: उजावर तिरुनल (बैंक बंद: चेन्नई)

19 जनवरी: रविवार

23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्र साईं जयंती (बैंक बंद: अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता)

25 जनवरी: चौथा शनिवार

26 जनवरी: रविवार, गणतंत्र दिवस

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलेंगी

बैंक हॉलिडे के दौरान भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप और वेबसाइट से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य सर्विस ली जा सकती हैं। कैश की जरूरत होने पर एटीएम से भी कैश निकाला जा सकता है।

RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

जनवरी 2025 1 2 6 11 14 15 16 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI ने दिया छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
नव वर्ष दिवस / लूसोंग/नामसूंग 1
लूसोंग/नामसूंग / नए साल का उत्सव 2
श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी जयंती 6
मिशनरी दिवस/ इमोइनू इरात्पा 11
मकर संक्रांति / उत्‍तरायण पुण्‍यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / माघ बिहु/ हजरत अली का जन्म दिवस 14
तिरूवल्‍लुवर दिवस 15
उषवर दिवस 16
सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्रसाई जयंती 23

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।