Credit Cards

Bank Holiday: कल बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है बुधवार 20 नवंबर को छुट्टी

Bank Holiday: कल बुधवार को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। 20 नवंबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक महाराष्ट्र में बंद रहेंगे। यहां SBI, HDFC, ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक जैसे तमाम सभी बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: बुधवार 20 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: कल बुधवार को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। 20 नवंबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक महाराष्ट्र में बंद रहेंगे। यहां SBI, HDFC, ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक जैसे तमाम सभी बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी। कल बुधवार को महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनावों के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न आए और सभी नागरिक अपना वोट डाल पाएं, इसलिए ये छुट्टी दी गई है। RBI ने चुनावों को देखते हुए सिर्फ महाराष्ट्र में छुट्टी दी है। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

बुधवार 20 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

बुधवार 20 नवंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक महाराष्ट्र राज्य में ही सिर्फ बंद रहने वाले हैं। बाकि सभी राज्यों में बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा। महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा चुनावों के कारण राज्य सरकार ने पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया है। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी राज्य के सभी बैंकों को महाराष्ट्र में ब्रांच बंद रखने के लिए कहा है।बैंक शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के भी बैंक के कई काम निपटा सकते हैं।


देश के इन राज्यों में को बंद रहेंगी ब्रांच

20 नवंबर (बुधवार): महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार और मेघालय में सेनकुट स्नेई महोत्सव।

24 नवंबर (रविवार): देशभर में बैंक बंद।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2024 1 2 7 8 12 13 15 18 20 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टी का कारण दिन
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/कुट/कन्‍नड़ राज्‍योत्‍सव/गोवर्धन पूजा 1
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/बालिपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत् नव वर्ष दिवस 2
सूर्य षष्ठी डाला छठ (सायं अर्घ्य) 7
सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रात: अर्घ्य)/वांगला महोत्सव 8
ईगास-बग्वाल/नोंगक्रेम डांस 12
विधानसभा आम चुनाव, 2024 13
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 15
कनकदास जयंती 18
विधानसभा आम चुनाव, 2024 20
सेंग कुत्सनेम 23

Gold rates today: गोल्ड 2025 में बनाएगा ऊंचाई का नया रिकॉर्ड, कीमतों में गिरावट पर खरीदारी की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।