Get App

Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 9 मई की छुट्टी

Bank Holiday On 9 May 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 9 मई को सभी बैंक सिर्फ पश्चिम बंगाल में बंद रहेंगे। यानी ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना काम नहीं निपटा सकते। यहां जानें RBI ने शुक्रवार की छुट्टी क्यों दी है। यहां जानें पूरी लिस्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2025 पर 7:05 AM
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 9 मई की छुट्टी
Bank Holiday: 9 मई को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday On 9 May 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 9 मई को सभी बैंक सिर्फ पश्चिम बंगाल में बंद रहेंगे। यानी ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना काम नहीं निपटा सकते। यहां जानें RBI ने शुक्रवार की छुट्टी क्यों दी है। यहां जानें पूरी लिस्ट।

शुक्रवार 9 मई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

शुक्रवार 9 मई को बैंक पश्चिम बंगाल में बंद रहने वाले हैं। रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बैंक बंद हैं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान कवि, लेखक और विचारक टैगोर की जयंती को राज्य में सांस्कृतिक गर्व और परंपरा के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य सरकार की छुट्टी घोषित होने के चलते सभी सरकारी और कई निजी बैंकिंग संस्थान बंद रखे जाते हैं।

मई 2025 में राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें