Bank Holiday: सभी बैंक गुरुवार को बंद रहेंगे। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक 12 दिसंबर को बंद रहने वाले हैं। आरबीआई के मुताबिक बैंक गुरुवार 12 दिसंबर को मेघालय में बंद रहेंगे लेकिन देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सभी राज्यों में बैंकों में सामान्य तरीके से कामहोगा और सभी ब्रांच खुली रहेंगी। यहां जानें RBI ने क्यों दी है मेघालय में छुट्टी।
गुरुवार 12 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक
मेघालय में गुरुवार 12 दिसंबर को पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा का बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन गारो समुदाय के वीर स्वतंत्रता सेनानी को समर्पित है, जिन्होंने 1872 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपने प्राण त्याग दिए थे। उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति में इस दिन मेघालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह एक स्टेट हॉलिडे है, जिसके चलते मेघालय में सभी बैंकों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, यह केवल मेघालय राज्य तक सीमित है और नेशनल हॉलिडे नहीं है। इसलिए, अन्य राज्यों में बैंक और संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची
12 दिसंबर (गुरुवार): पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।
14 दिसंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार
15 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
18 दिसंबर (बुधवार): यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।
19 दिसंबर (गुरुवार): गोवा मुक्ति दिवस के कारण सिर्फ गोवा में बंद रहेंगे बैंक।
22 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
24 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोहिमा, आईजॉल में बंद रहेंगे बैंक।
25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस उत्सव के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
27 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस उत्सव के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार
29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नांगबाह के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।
31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव (कुछ राज्यों में लोकल छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे)
RBI ने बताया छुट्टी का कारण