Get App

Bank Holiday: गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 12 दिसंबर की छुट्टी

Bank Holiday: सभी बैंक गुरुवार को बंद रहेंगे। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक 12 दिसंबर को बंद रहने वाले हैं। आरबीआई के मुताबिक बैंक गुरुवार 12 दिसंबर को मेघालय में बंद रहेंगे लेकिन देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2024 पर 6:16 PM
Bank Holiday: गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 12 दिसंबर की छुट्टी
Bank Holiday: RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर 12 दिसंबर को बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: सभी बैंक गुरुवार को बंद रहेंगे। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक 12 दिसंबर को बंद रहने वाले हैं। आरबीआई के मुताबिक बैंक गुरुवार 12 दिसंबर को मेघालय में बंद रहेंगे लेकिन देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सभी राज्यों में बैंकों में सामान्य तरीके से कामहोगा और सभी ब्रांच खुली रहेंगी। यहां जानें RBI ने क्यों दी है मेघालय में छुट्टी।

गुरुवार 12 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक

मेघालय में गुरुवार 12 दिसंबर को पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा का बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन गारो समुदाय के वीर स्वतंत्रता सेनानी को समर्पित है, जिन्होंने 1872 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपने प्राण त्याग दिए थे। उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति में इस दिन मेघालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह एक स्टेट हॉलिडे है, जिसके चलते मेघालय में सभी बैंकों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, यह केवल मेघालय राज्य तक सीमित है और नेशनल हॉलिडे नहीं है। इसलिए, अन्य राज्यों में बैंक और संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

सब समाचार

+ और भी पढ़ें