Get App

Bank Holiday: कल गुरुवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 3 जुलाई की छुट्टी

Bank Holiday on 3rd July 2025: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। गुरुवार 3 जुलाई को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक गुरुवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2025 पर 7:05 AM
Bank Holiday: कल गुरुवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 3 जुलाई की छुट्टी
Bank Holiday: 3 जुलाई को इस राज्य में बंद रहेंगे सभी बैंक।

Bank Holiday on 3rd July 2025: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। गुरुवार 3 जुलाई को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक गुरुवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि बैंक कल बैंक एक राज्य में बंद हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें RBI ने गुरुवार 3 जुलाई को छुट्टी क्यों दी है।

गुरुवार 3 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक

गुरुवार 3 जुलाई को को खार्ची पूजा का त्योहार त्रिपुरा में मनाया जाएगा। ये एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है, जो हर साल जुलाई महीने में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। यह पूजा त्रिपुरा के 14 देवताओं को समर्पित होती है, जिन्हें 'चतुर्दश देवता' कहा जाता है। यह उत्सव आमतौर पर राजधानी अगरतला के पास पुराने हवेली इलाके में स्थित चतुर्दश देवता मंदिर में आयोजित होता है। खार्ची पूजा सात दिनों तक चलती है, जिसमें विशेष पूजा-अर्चना, देवताओं की शोभायात्रा और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। मान्यता है कि इस पूजा से पापों का नाश होता है और भूमि की शुद्धि होती है। यह त्योहार जनजातीय संस्कृति और हिन्दू परंपराओं का अनोखा संगम है।

जुलाई 2025 में बैंक कब-कहां बंद रहेंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें