Bank Holiday Today 1 November Devuthani : आज से नवंबर महीना शुरू हो गया है। आज पूरे देश में देवउथनी का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि आज बैंक बंद होंगे या नहीं? तो आपको बता दें आज शनिवार 1 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, देवउथनी के कारण बैंक बंद नहीं है। आमतौर पर पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन आज यानी 1 नवंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप शनिवार को किसी जरूरी बैंक काम की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।
शनिवार 1 नवंबर को बंद हैं बैंक
दरअसल, आज कर्नाटक राज्योत्सव (Kannada Rajyotsava) मनाया जा रहा है। यह दिन कर्नाटक के गठन की वर्षगांठ के रूप में पूरे राज्य में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस मौके पर सरकारी दफ्तरों और बैंकों की छुट्टी होती है। वहीं, उत्तराखंड में आज इगास-बगवाल त्योहार मनाया जा रहा है, जिसे देवताओं की दिवाली कहा जाता है। इस कारण वहां भी बैंकिंग सर्विस पर आज असर पड़ेगा।
हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यानी दिल्ली, मुंबई, जयपुर, भोपाल, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में बैंकिंग का कामकाज आज सामान्य रहेगा। लेकिन अगर आप कर्नाटक या उत्तराखंड में रहते हैं, तो आज बैंक ब्रांच बंद मिल सकती है।
आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक नवंबर 2025 में बैंकों की कुल 11 छुट्टियां पड़ेंगी। इसमें राज्य विशेष की छुट्टियों के अलावा सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। आने वाले दिनों में 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 7 नवंबर को मेघालय में वांगला फेस्टिवल, 8 नवंबर को कर्नाटक में कनकदास जयंती और 11 नवंबर को सिक्किम में ल्हाबाब दुचेन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
महीने की नियमित वीकली छुट्टियों में 2, 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सर्विसेज पूरी तरह चालू रहेंगी। अगर आपको किसी जरूरी ऑफलाइन बैंक काम के लिए ब्रांच जाना है, तो अब सोमवार यानी 3 नवंबर को जाएं। तब तक आप अपने जरूरी ट्रांजेक्शन ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।