Bank Holiday: आज शुक्रवार 20 मार्च को कई जगह ईद के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर मे आज कई राज्यों में ईद के कारण बैंक नहीं खुलेंगी। मार्च महीने में त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियां पड़ रही हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक जैसे नहीं होते, इसलिए कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी जगहों पर सामान्य कामकाज चलता रहता है।
आज इन शहरों में बंद हैं बैंक
आज 20 मार्च 2026 ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के मौके पर नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, रायपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि कुछ राज्यों में बैंक खुले भी रहेंगे।
क्या है इन त्योहारों का महत्व
जुमात-उल-विदा रमजान के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है और इस दिन लोग खास नमाज अदा करते हैं। वहीं ईद-उल-फितर रमजान के पूरे महीने के रोजे खत्म होने की खुशी में मनाई जाती है। इस दिन लोग नमाज पढ़ते हैं, एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और मिठाइयां बांटते हैं।
बैंक बंद होने पर कैसे करें काम
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी। हालांकि चेक क्लियरिंग, कैश जमा या निकासी जैसे काम उस दिन नहीं हो पाएंगे।
आगे भी कई दिन बंद रहेंगे बैंक
21 मार्च: रमजान ईद / सरहुल – कई शहरों में बैंक बंद
22 मार्च: रविवार – पूरे देश में छुट्टी
26 मार्च: राम नवमी – कई राज्यों में छुट्टी
27 मार्च: राम नवमी (चैते दशैं) – कुछ शहरों में छुट्टी
31 मार्च: महावीर जयंती – कई बड़े शहरों में बैंक बंद
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इससे आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सकता है और आपका काम समय पर हो जाएगा।
मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट