Bank Holiday: कल 19 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: कल 19 मार्च 2026 को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। गुरुवार को बैंक नवरात्रि के पहले दिन, गड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल गुरुवार को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: कल 19 मार्च 2026 को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। गुरुवार को बैंक नवरात्रि के पहले दिन, गड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। मार्च महीने में अलग-अलग त्योहारों के कारण देश के कई हिस्सों में बैंक अलग-अलग दिनों में बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक जैसे नहीं होते। इसका मतलब है कि कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं, जबकि बाकी जगहों पर बैंक सामान्य तरीके से काम करते रहेंगे।

19 मार्च को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

इस दिन बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष और नवरात्र का पहला दिन भारत के अलग-अलग हिस्सों में मनाए जाने वाले त्योहार हैं, जो नए साल और नई शुरुआत का प्रतीक माने जाते हैं। महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा, दक्षिण भारत में उगादी और तेलुगु नववर्ष, जबकि उत्तर भारत में इसी दिन से नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस दिन लोग घरों की साफ-सफाई करते हैं, सजावट करते हैं और शुभ कामों की शुरुआत करते हैं।


इन त्योहारों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बहुत खास होता है। लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और परिवार के साथ पारंपरिक व्यंजन बनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन से शुरू किया गया काम शुभ और सफल होता है।

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग, कैश जमा करने या निकालने जैसे काउंटर से जुड़े काम उस दिन नहीं हो पाएंगे।

मार्च में आने वाली अन्य बैंक छुट्टियां

19 मार्च – गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु नववर्ष / नवरात्र का पहला दिन

इस दिन बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

20 मार्च – ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा

इस दिन नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, रायपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

21 मार्च – रमजान ईद / सरहुल

अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

22 मार्च – रविवार

रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

26 मार्च – राम नवमी

अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

27 मार्च – राम नवमी (चैते दशैं)

अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

31 मार्च – महावीर जयंती

अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा। इससे बैंक बंद होने की वजह से होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है।

RBI हॉलिडे लिस्ट

मार्च 2026 2 3 4 13 17 19 20 21 26 27 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नई
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

मार्च में छुट्टी का कारण तारीख
होलिका दहन 2 मार्च
होली (दूसरा दिन)/दोल जतरा/धुलन्डी/होलिका दहन/आट्टूकाल पोंगला 3 मार्च
होली/होली दूसरा दिन – धुलेती/याओसांग दूसरा दिन 4 मार्च
चपचार कुट 13 मार्च
शब-इ-कद्र 17 मार्च
गुढी पाडवा/उगादि त्योहार/तेलुगु नव वर्ष दिवस/सजीबु नोंगमापनबा (चेईराओबा)/प्रथम नवरात्र 19 मार्च
ईद-उल-फितर (रमज़ान)/जुमत-उल-विदा 20 मार्च
रमझान ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान/सरहुल 21 मार्च
श्री राम नवमी 26 मार्च
श्री राम नवमी (चैते दसैन) 27 मार्च
महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती 31 मार्च

Stock Markets: क्या यह सस्ते भाव पर खरीदारी का मौका है या अभी निवेश करना रिस्की है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।