Bank Holiday Today Thursday 8 August 2024: आज गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के कैलेंडर के हिसाब से आज गुरुवार 8 अगस्त 2024 को बैंक बंद रहने वाले हैं। ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि 8 अगस्त को किस कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपने बैंकिंग कामों की योजना पहले से बनाएं ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा सके। त्योहारों और वीकेंड की छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहने से आपके बैंकिंग के कामों पर असर पड़ सकता है। ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वह बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें। सभी बैंकिंग छुट्टियां सभी राज्यों में अलग-अलग होती है। लोकल छुट्टियों को लेकर अपने बैंक में जरूर बात करें। इस जानकारी के साथ आप अपने बैंकिंग कामों को लेकर सही समय पर योजना बना सकतें हैं।
RBI – गुरुवार 8 अगस्त 2024 को बंद रहेंगे बैंक
गुरुवार 8 अगस्त 2024 को बैंक तेंदोंग लो रम फात के कारण बंद रहेंगे। तेंदोंग ल्हो रम फात सिक्किम में लेपचा लोग मनाते हैं। ये एक एक प्राचीन त्योहार है। यह त्योहार उस शुभ अवसर का प्रतीक है जब लेप्चा जनजाति के पूर्वजों को पवित्र तेंडोंग हिल में 40 दिनों और 40 रातों तक चलने वाले एक महान जलप्रलय से बचाया गया था। हालांकि यह त्यौहार पूरे सिक्किम में मनाया जाता है, लेकिन सिक्किम के दक्षिण में इस पवित्र पहाड़ी का घर नामची प्रमुख स्थल है।
अगस्त में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट: RBI
8 अगस्त: तेंदोंग लो रम फात के मौके पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
10 अगस्त: दूसरे शनिवार की छुट्टी
11 अगस्त: रविवार की छुट्टी
13 अगस्त: देशभक्त दिवस के मौके पर इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
18 अगस्त: रविवार की छुट्टी
19 अगस्त: रक्षाबंधन के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
20 अगस्त: श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त: रविवार की छुट्टी
26 अगस्त: जन्माष्टमी के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्त: चौथे शनिवार की छुट्टी
RBI की छुट्टियों की लिस्ट
अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट