Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता लेकिन चांदी हुई महंगी, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: विदेशी बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 350 रुपये टूटकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 7:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: आज सोने के भाव में आई गिरावट।

Gold Price Today: विदेशी बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 350 रुपये टूटकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी लौटी है। यह 200 रुपये की तेजी के साथ 82,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 82,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

ये रहा सोने-चांदी का भाव

इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ 71,000 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसका पिछला बंद भाव 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण घरेलू सीमा शुल्क में कमी और वैश्विक प्रभावों को बताया। वैश्विक मोर्चे पर कॉमेक्स में सोने का भाव 2,393 डॉलर प्रति औंस रहा, जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर कम है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी मामूली गिरावट के साथ 26.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।


चीन ने नहीं खरीदा सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) सोने की खरीद पर रोक से सर्राफा पर असर पड़ा है, जबकि यह लगातार तीसरा महीना है जब चीन के केंद्रीय बैंक ने कोई सोना नहीं खरीदा है।

दिल्ली में 11.50 लाख रुपये में मिलेगा घर! DDA अगस्त की इस तारीख को लॉन्च कर सकती है स्कीम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।