Bank Holidays: देश में सभी बैंक आज मंगलवार को बंद रहेंगे। 12 नवंबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। पूरे देश में आज तुलसी विवाह और देवउथनी का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही ईगास-बग्वाल का त्योहार भी मनाया जाएगा। इसके कारण देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में ग्राहकों को बैंक छुट्टी को ध्यान में रखकर अपना काम निपटाना होगा। यहां उन राज्यों की लिस्ट दी है जहां मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे। चेक करें RBI ने क्यों दी है छुट्टी।
इन राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक
उत्तराखंड में मंगलवार, 12 नवंबर को सभी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन ईगास-बग्वाल का पर्व मनाया जाएगा। यह त्योहार खासकर उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ईगास-बग्वाल, जिसे दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है, उत्तराखंड की एक पारंपरिक और खास परंपरा है। लोक मान्यता के अनुसार भगवान राम के अयोध्या लौटने की खबर उत्तराखंड के पहाड़ों में कुछ दिन की देरी से पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसे विशेष पर्व के रूप में मनाना शुरू किया। इस दिन लोग घरों और मंदिरों में दीप जलाते हैं और भक्ति गीत गाते हैं।
मंगलवार 12 नवंबर को है तुलसी विवाह और देवउथनी का त्योहार
इस दिन तुलसी विवाह का भी आयोजन होता है, जो हिंदू धर्म में एक पवित्र और विशेष अवसर माना जाता है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है, जिसमें भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम का विवाह तुलसी जी के साथ संपन्न कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी विवाह से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है।
अन्य राज्यों में खुलेंगे बैंक
हालांकि उत्तराखंड में मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे, देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। बैंक की छुट्टी के बावजूद, ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से लेनदेन कर सकेंगे।
देश के इन राज्यों में शनिवार को बंद रहेंगे बैंक
12 नवंबर (मंगलवार): उत्तराखंड में ईगास-बग्वाल के कारण बंद रहेंगे बैंक।
15 नवंबर (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में बैंक बंद।
17 नवंबर (रविवार): हॉलिडे।
18 नवंबर (सोमवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के लिए बैंक बंद।
23 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार और मेघालय में सेनकुट स्नेई महोत्सव।
24 नवंबर (रविवार): देशभर में बैंक बंद।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट
नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट