Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रह हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। मंगलवार 21 अप्रैल को देशभर में बैंक बंद नहीं हैं, लेकिन त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। बाकी, राज्यों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक गरिया पूजा के कारण सिर्फ त्रिपुरा में बैंक हॉलिडे रखा गया है।
गरिया पूजा त्रिपुरा का एक प्रमुख त्योहार है। हालांकि, ये त्योहार सिर्फ त्रिपुरा में मनाया जाता है जिस कारण छुट्टी सिर्फ इस एक राज्य में रखी गई है। गरिया पूजा का त्योहार फसल, खुशहाली और समृद्धि से जुड़ा होता है। इस दिन लोग भगवान गरिया की पूजा करते हैं और अच्छी पैदावार की कामना करते हैं। त्योहार के कारण राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, जिन राज्यों में बैंक खुले हैं वहां सभी सर्विस सामान्य रहेंगी। वहीं जहां बैंक बंद हैं, वहां ब्रांच से जुड़े काम जैसे कैश जमा, चेक क्लियरेंस या ड्राफ्ट बनवाना नहीं हो पाएगा। लेकिन ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस हमेशा की तरह मिलती रहेंगी।
अप्रैल के बचे दिनों में छुट्टी की पूरी लिस्ट
20 अप्रैल : कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेगी।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट