Silver Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 20 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। आज सुबह चांदी का रेट बुलियन मार्केट में 100 रुपये गिरकर कारोबार कर रहा है। उत्तर भारत के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल रविवार 19 अप्रैल को पूरे देश में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया गया। अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। अगर बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में देखें को चांदी का भाव 5000 रुपये चढ़ा है लेकिन अभी सुबह के कारोबार में चांदी में गिरावट दिखी है। यहां जानिये आज सोमवार 20 अप्रैल का सिल्वर रेट।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट
चांदी का दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट नजर आ रही है। अगर पिछले हफ्ते शुक्रवार के भाव से तुलना करे तो चांदी 5000 रुपये महंगी हुई है।
चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट
देश के दक्षिण भारतीय राज्यों में उत्तर भारत की तुलना में चांदी का रेट थोड़ा ज्यादा होता है। चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में चांदी का भाव 2,79,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यह दाम उत्तर भारत के राज्यों से 4000 रुपये प्रति किलोग्राम अधिक है।
इंटरनेशनल मार्केट में सिल्वर प्राइस
सोने और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 20 अप्रैल की शुरुआत में मजबूत डॉलर और बढ़ते कच्चे तेल के दामों के कारण Comex पर सोना करीब 1.25% गिरकर 4,818 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 1.55% फिसलकर करीब 80.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। हालांकि, इससे पहले MCX पर घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोना 0.95% बढ़कर 1,54,605 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.36% चढ़कर 2,58,079 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
सोमवार 20 अप्रैल को इंडियन बुलियन मार्केट में सिल्वर रेट