देश में सोने की कीमत में बढ़त जारी है। 17 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 155730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 155580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये टूटकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,809.16 डॉलर प्रति औंस पर है।
इस बीच मिडिल ईस्ट से एक अच्छी खबर आई है। इजरायल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी हो गए हैं। यह युद्धविराम भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात 2:30 बजे से लागू है। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गया है और एक डील जल्द फाइनल हो सकती है। इन डेवलपमेंट्स का असर सोने की चाल पर पड़ने वाला है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142610 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 156670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट आई है। 17 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 269900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,700 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 79.61 डॉलर प्रति औंस है।