Bank Holiday: आज मंगलवार को बंद होंगे बैंक या खुलेंगी ब्रांच? चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday on 4 June 2024: क्या आज मंगलवार 4 जून 2024 को बैंक बंद रहेंगे? दरअसल आज लोकसभा चुनावों का रिजल्ट आना है। आज ये तय हो जाएगा कि पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार बनेगी या नहीं? अभी तक Exit Poll के नतीजों में उनकी सरकार बनती नजर आ रही है
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 5:00 AM
Bank Holiday on 4 June 2024: क्या आज मंगलवार 4 जून 2024 को बैंक बंद रहेंगे?
Bank Holiday on 4 June 2024: क्या आज मंगलवार 4 जून 2024 को बैंक बंद रहेंगे? दरअसल आज लोकसभा चुनावों का रिजल्ट आना है। आज ये तय हो जाएगा कि पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार बनेगी या नहीं? अभी तक Exit Poll के नतीजों में उनकी सरकार बनती नजर आ रही है। खास बात ये है कि देश में जिस दिन जिस भी राज्य और शहर में चुनाव हुए थे, वहां बैंक बंद हुए थे। ऐसे में क्या लोकसभा रिजल्ट वाले दिन बैंक बंद रहेगा या बैंक ब्रांच में रेगुलर की तरह कामकाज होगा?
4 जून को खुलेगा बैंक या बंद रहेंगी ब्रांच?
आज मंगलवार 4 जून को 18वीं लोकसभा का चुनाव का नतीजा आने वाला है। हालांकि, आज बैंक बंद नहीं रहेंगे और बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा। जून के महीने में बैंक 11 दिन बंद रहने वाले हैं। इसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बैंक 6 दिन बंद रहने वाले हैं। जून के महीने में छुट्टियां कम है तो इस बार ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी। बैंक की छुट्टी के दिन एटीएम, कैश जमा, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये काम कर सकते हैं। जून में ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं।
जून 2024 में बैंक छुट्टियों की राज्य के आधार पर लिस्ट:
1 जून 2024: आज 1 जून 2024 को जिन को जिन शहरों में चुनाव हुआ, सिर्फ वहां बैंक बंद हुए थे।
8 जून 2024 (शनिवार) – महीने का दूसरा शनिवार
8 जून को महीने के दूसरे शनिवार को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
9 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे
रविवार, 9 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।
15 जून 2024 (शनिवार) - YMA दिन/राजा संक्रांति
Y.M.A के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 15 जून को मिजोरम और ओडिशा में राजा संक्रांति।
16 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे
रविवार, 16 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।
17 जून 2024 (सोमवार)- ईद-उल-अज़हा
17 जून को ईद-उल-अधा के मौके पर मिजोरम, सिक्किम और ईटानगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
18 जून 2024 (मंगलवार) - ईद-उल-अज़हा
जम्मू-कश्मीर में 18 जून को ईद-उल-अजहा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
22 जून (शनिवार) - महीने का चौथा शनिवार
22 जून को महीने के चौथे शनिवार को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
23 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे
रविवार, 23 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।
30 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे
रविवार, 30 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।