Bank Holiday on 4 June 2024: क्या आज मंगलवार 4 जून 2024 को बैंक बंद रहेंगे? दरअसल आज लोकसभा चुनावों का रिजल्ट आना है। आज ये तय हो जाएगा कि पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार बनेगी या नहीं? अभी तक Exit Poll के नतीजों में उनकी सरकार बनती नजर आ रही है। खास बात ये है कि देश में जिस दिन जिस भी राज्य और शहर में चुनाव हुए थे, वहां बैंक बंद हुए थे। ऐसे में क्या लोकसभा रिजल्ट वाले दिन बैंक बंद रहेगा या बैंक ब्रांच में रेगुलर की तरह कामकाज होगा?
